30 C
Lucknow
Sunday, September 6, 2026

Gen-Z आंदोलन को लेकर मायावती की चिंता, कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन से दूर रहने के निर्देश

Must read

 

बोलीं मायावती- युवाओं का आंदोलन राजनीतिक रूप से हाईजैक होने की आशंका, बेरोजगारों की समस्याओं पर बसपा चिंतित

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने Gen-Z आंदोलन को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि युवाओं और बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर बहुजन समाज पार्टी गंभीर है, लेकिन युवाओं के आंदोलन के राजनीतिक रूप से हाईजैक होने की आशंकाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने बयान में कहा कि बसपा को Gen-Z और Gen-Alpha की मांगों के प्रति सहानुभूति है। उन्होंने पार्टी की सभी राज्य इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित अधिकारियों से मिलकर युवाओं और बेरोजगारों की समस्याओं के समाधान की मांग करें।
बसपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को फिलहाल धरना-प्रदर्शन से दूर रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी अपनी ऊर्जा को आगामी चुनावों की तैयारियों के लिए सुरक्षित रखे।
मायावती ने संजय आजाद प्रकरण का भी जिक्र करते हुए अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो बसपा इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article