30 C
Lucknow
Sunday, September 6, 2026

कानपुर में भरभराकर ढहा मकान, 4 की मौत, मलबे में दबी बच्ची की तलाश जारी

Must read

कानपुर: कानपुर (Kanpur) के पतारा क्षेत्र के हिरनी गांव में बड़ा हादसा हो गया है। यहां कच्चा मकान (Kutcha house) गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मलबे में दबे 5 में से 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। ये सभी एक ही परिवार के थे. मलबे में दबी 19 साल की काजल की तलाश जारी है। वहीं मलबे में दबने से 45 वर्षीय मुकेश, 16 वर्षीय माया, 12 वर्षीय नीतू और 7 वर्षीय पल्लवी की मौत हो गई है।

बता दें कि मुरादाबाद से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है, यहां शनिवार को लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हुआ। सड़क किनारे बनी चार मंजिला जर्जर इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। इमारत के गिरते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जोरदार धमाके जैसी आवाज के साथ पूरी सड़क पर धूल का गुबार छा गया।

इमारत के मलबे की चपेट में आने से आसपास लगे बिजली के पोल भी टूट गए। हाईटेंशन तार जमीन पर गिरने से उनमें चिंगारियां निकलने लगीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इमारत गिरने के समय इसकी चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सांसद ने परिवार को सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने हादसे को बेहद दुखद बताया।

बताया गया है कि इमारत अपने आप गिरी है और हादसे में किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें फैलने लगीं। लोगों से अपील की गई है कि बिना पुष्टि किसी भी सूचना पर भरोसा न करें और अफवाहों से बचें। लगातार बारिश के बीच जर्जर इमारतों को लेकर भी स्थानीय स्तर पर सतर्कता की जरूरत बढ़ गई है।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article