30 C
Lucknow
Sunday, September 6, 2026

यूपी के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, 17 डायट में नए प्रधानाचार्य

Must read

 

वरिष्ठ प्रवक्ताओं को सौंपी गई प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी, तीन को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। प्रदेश के 17 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में नए प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा तीन प्रधानाचार्यों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव की ओर से पत्र जारी किया गया है। पत्र के माध्यम से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के तहत 17 डायट में वरिष्ठ प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, एटा, इटावा और मऊ डायट में तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
शिक्षा विभाग के इस बदलाव का उद्देश्य डायट की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही शिक्षक प्रशिक्षण व्यवस्था को और मजबूत करना बताया जा रहा है। नए प्रभार मिलने के बाद संबंधित संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों और शैक्षिक गतिविधियों के संचालन में तेजी आने की उम्मीद है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article