वाराणसी: यूपी के वाराणसी में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उप्र (ANTF) यूनिट ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले सक्रिय तस्कर (smuggler) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद किया है। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
रविवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अभिषेक सोनकर पुत्र प्रकाश सोनकर, झोरिया जगदीशपुर बाबतपुर, पिण्डरा थाना फूलपुर-वाराणसी के तौर पर हुई. आरोपी को गोधना मोड़ सर्विस रोड़, अलीनगर चन्दौली से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी ने पूछने पर बताया कि वह और उसका पार्टनर अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई का काम करते है और आज उसी के पार्टनर ने यह अवैध मादक पदार्थ हेरोइन किसी को सप्लाई करने के लिये भेजा था और जो पैसा मिलता है उसे आपस में बांट कर अपने शौक पूरे करते है। आज यह अवैध मादक पदार्थ अपने सहयोगी के कहने पर सप्लाई हेतु गोधना मोड़ सर्विस रोड़ से चन्दौली की तरफ जा रहा था कि रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया।


