– अमेरिकी सरकारी योजनाओं में छह लाख डॉलर से अधिक की ठगी का आरोप
– एफबीआई अब प्रत्यर्पण की तैयारी में
नई दिल्ली। अमेरिकी सरकारी योजनाओं में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में अमेरिका के मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल मंजीत सिंह बेदी को भारत में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक बेदी पर सरकारी योजनाओं में छह लाख डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी सरकार ने मंजीत सिंह बेदी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना के लिए करीब 1.25 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की थी। लंबे समय से अमेरिकी एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थीं।
भारत में गिरफ्तारी के बाद अब अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई उसे अमेरिका वापस ले जाने की प्रक्रिया में जुट गई है। इसके लिए कानूनी और प्रत्यर्पण संबंधी कार्रवाई की जाएगी।
अमेरिकी सरकारी योजनाओं से जुड़े फर्जीवाड़े के इस मामले में बेदी पर गंभीर आरोप हैं। उसकी गिरफ्तारी को अमेरिकी एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।


