नोएडा: यूपी STF ने नोएडा (Noida) में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के मुख्य मास्टरमाइंड (mastermind) में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। STF ने लंबी छानबीन के बाद श्रमिक हिंसा के मास्टरमाइंड आदित्य आनंद को तमिलनाडु से अरेस्ट कर लिया है। नोएडा पुलिस ने आदित्य पर एक लाख का इनाम रखा था। आदित्य आनंद अल्ट्रा लेफ्ट संगठन से जुड़ा हुआ है और प्रदर्शन को भड़काने में उसकी अहम भूमिका बताई जा रही है।
यूपी एसटीएफ श्रमिक आंदोलन को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। नोएडा के अरुण बिहार, दिल्ली के आदर्श नगर और शाहबाद डेयरी के इलाकों में भी छापेमारी की गई है। इस दौरान 6 संदिग्धों को STF ने हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जाएगी। इधर, नोएडा में हालात अब सामान्य हो गए हैं। हालांकि अभी भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पुलिस ने सेक्टर-आधारित तैनाती योजना के तहत फ्लैग मार्च किए हैं और गश्त बढ़ा दी है।
वहीं हिंसक प्रदर्शन के बाद योगी सरकार ने मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की है और भविष्य के विवादों को सुलझाने के लिए एक ‘वेज बोर्ड’ बनाने का प्रस्ताव रखा है। श्रमिक इस फैसले के बाद खुशी से काम पर लौट आए हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गौतमबुद्धनगर के श्रमिकों समेत आम लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि किसी के भी उकसावे में न आए। अफवाहों पर ध्यान न दें, ऐसी किसी भी घटना को पुलिस के संज्ञान में लाए। गौमतबुद्ध नगर शांतिप्रिय जिला रहा है, यहां उद्योग-धंधों के साथ आम जनजीवन भी सामान्य रहा है। इसे बरकरार रखने में पुलिस का सहयोग करे।


