40 C
Lucknow
Saturday, April 18, 2026

राष्ट्रीय लोक दल ने अधिकारियों के सामने उठाईं जन समस्याएं, समाधान की मांग

Must read

फर्रुखाबाद । राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश मंडल ने जन समस्याओं को लेकर ज्ञापन उप जिलाधिकारी रजनीकांत को सौंपते हुए समस्याओं का समाधान की मांग उठाई है।

ज्ञापन में कहा गया कि गैस ऐजन्सी मालिकों द्वारा कृत्रिम रूप से गैस का संकट पैदा किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति बुकिंग होने लगभग 10-12 दिन होम डिलीवरी नहीं दी जाती है व उपभोक्ताओं के बुकिंग वाउचर में होमडिलीवरी के पैसे शामिल होने के पश्चात भी अतिरिक्त धनराशि लेकर डिलीवरी दी जाती है।

ज्ञापन में कहा गया कि नगर पालिका द्वारा बनाये सुलभ शौचालय बंद पड़ै हुए हैं। म्युनिस्पिल इण्टर कालेज फतेहगढ़ के पास बना शौचालय , मूत्रालय एंव नगर पालिका काम्पलेक्स फतेहगढ़ के निकट बना शौचालय , मूत्रालय व कलेक्ट्रेट परिसर गेट नं0-2 के पीछे व नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन स्थल के निकट बने शौचालय में ताला पड़ा रहता है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इनको शुरूकराया जाए।जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में बच्चों के तीन विद्यालय चल रहे है। मुख्य गेट पर नीम का पेड़ जड़ से टूट कर वर्षों से खंडहर पर टिका पड़ा है। कभी भी आंधी तूफान में बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ पदाधिकारी बृजेंद्र यादव गजेंद्र यादव राहुल वर्मा अमित प्रकाश सुमित कुमार अतुल किशोर पांडे संजय गांधी शामिल रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article