मोहम्मदाबाद: थाना क्षेत्र के ग्राम गोसरपुर निवासी पाती राम के पुत्र भूपेन्द्र सिंह ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि 17 अप्रैल 2026 को उनके भतीजे विकास पाल (पुत्र अविनाश चंद्र) की लगन के लिए आ रहे रिश्तेदारों के साथ रास्ता रोककर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
प्रार्थी के अनुसार, जनपद एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी निवासी जयपाल सिंह (पुत्र बाकेलाल), जो समधी हैं, लगन कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि अखिलेश (पुत्र भूरे राजपूत), पप्पू (पुत्र देवी दयाल) निवासी वनपोई तथा देवेंद्र उर्फ ललू (पुत्र नरेंद्र पाल), विमल (पुत्र राजबहादुर) निवासी गोसरपुर सहित लगभग 7 अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और उनका रास्ता रोक लिया।
बताया गया कि आरोपियों ने लगन न करने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर ईंट-पत्थर चलाए गए तथा अवैध तमंचे से फायरिंग भी की गई।
पीड़ित के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घटना रात लगभग 9:30 से 10:00 बजे के बीच की बताई जा रही है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच संबंधित हल्का इंचार्ज को सौंप दी गई है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिश्तेदारों के साथ रास्ता रोककर मारपीट और जान से मारने की धमकी


