फर्रुखाबाद ।विश्व हिंदू महासंघ ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री पांडेश्वर नाथ महाराज मंदिर परिसर में बने जनसुविधा के कमरों पर मंदिर कमेटी द्वारा अवैध रूप से ताले लगाए जाने और कमरे खोलने के लिए श्रद्धालुओं से वसूली करने का विरोध करेगा।
विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि कि मंदिर में कमरे कमरे विशेष रूप से श्रद्धालुओं एवं वर-वधू की दिखाई (लड़का-लड़की देखने) जैसे शुभ कार्यों के लिए बनाए गए हैं, ताकि ऐसे अवसरों पर किसी प्रकार की असुविधा न हो।संगठन संरक्षक आनंद प्रकाश गुप्ता ने संगठन को अवगत कराया कि मंदिर परिसर में कमरों को खोलने के नाम पर ₹251 का शुल्क वसूला जा रहा है, जबकि इस संबंध में कहीं भी कोई लिखित सूचना या नियम प्रदर्शित नहीं है। यह सीधे-सीधे श्रद्धालुओं के साथ अन्याय एवं अवैध वसूली है।
जिलाध्यक्ष नू कहा कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विश्व हिंदू महासंघ, फर्रुखाबाद द्वारा मंदिर कमेटी से वार्ता कर कमरों पर लगे ताले तत्काल खुलवाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संगठन जनहित में कड़े निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा।
ऐतिहासिक पंडा बाग मंदिर में हो रही धांधली का विरोध करेगा विश्व हिन्दू महासंघ


