30.7 C
Lucknow
Monday, September 28, 2026

भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विचार गोष्ठी, शहीद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Must read

फर्रुखाबाद। अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के तत्वावधान में बद्री विशाल महाविद्यालय में अमर शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कृष्णकांत अक्षर ने की। उन्होंने भगत सिंह को राष्ट्र का गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए जीवन समर्पित किया और मातृभूमि के सम्मान के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया। उन्होंने अपनी पंक्तियों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रहित में समर्पित रहने का संदेश दिया।
प्रदेश महासचिव नारायण दत्त द्विवेदी ने कहा कि देश की आजादी और राष्ट्र के लिए शहीदों द्वारा दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं जीवीए ग्रुप के संस्थापक विपिन अवस्थी एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को देशहित में आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी ने भगत सिंह की 119वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सभी से राष्ट्र की रक्षा के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा कि भगत सिंह राष्ट्र के गौरव थे। उनके आदर्शों और बताए मार्ग से प्रेरणा लेते हुए युवाओं को देशहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ अमर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सत्यम सिंह, अतुल अग्निहोत्री, रामजी, रघुवंश मिश्र, राहुल गुप्ता, सुनील तिवारी, विपिन अवस्थी एडवोकेट सहित कई लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article