31.3 C
Lucknow
Sunday, July 19, 2026

राज्यपाल की नाराजगी जायज, प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार जरूरी: मंत्री असीम अरुण

Must read

आईएएस अधिकारियों की कार्यशैली पर राज्यपाल की टिप्पणी का किया समर्थन, बोले— मैं 100 प्रतिशत सहमत हूं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण ने प्रशासनिक व्यवस्था और आईएएस अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा जताई गई नाराजगी को पूरी तरह उचित ठहराया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की चिंता और उनकी स्पष्ट टिप्पणियां शासन-प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
मंत्री असीम अरुण ने कहा कि राज्यपाल का आक्रोश, उनकी चिंता और खरी-खरी बातें पूरी तरह जायज हैं। मैं उनके विचारों से सौ प्रतिशत सहमत हूं। उन्होंने संकेत दिया कि प्रशासनिक व्यवस्था में लगातार सुधार और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।
गौरतलब है कि हाल ही में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश के आईएएस अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए थे। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशासनिक जवाबदेही और जनसमस्याओं के समाधान में अपेक्षित संवेदनशीलता पर चिंता व्यक्त की थी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article