41.6 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

दावों की पोल खोल रहे आवारा गोवंश, शहर की सड़कों पर झुंड बनाकर घूम रहे पशु

Must read

 

फर्रुखाबाद। नगर पालिका और जिला प्रशासन की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि जिले के निराश्रित एवं आवारा गोवंशों को गौशालाओं में संरक्षित कर उनकी समुचित देखभाल की जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। शहर के कई प्रमुख इलाकों में बड़ी संख्या में आवारा गोवंश खुलेआम सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मंडी रोड, ऑफिसर्स कॉलोनी, डीएन कॉलेज क्षेत्र समेत कई स्थानों पर दर्जनों की संख्या में गोवंश झुंड बनाकर सड़कों पर निकलते हैं। सुबह और शाम के समय इनकी मौजूदगी से यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। कई बार दो सांडों के आपस में भिड़ जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को जान बचाकर भागना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गौशालाओं में गोवंशों को रखने के दावों के बावजूद शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाजारों और आवासीय क्षेत्रों में घूम रहे गोवंश न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी चुनौती बने हुए हैं।

शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश प्रशासनिक दावों की हकीकत उजागर कर रहे हैं। ऐसे में लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से प्रभावी कार्रवाई कर आवारा पशुओं को सुरक्षित गौशालाओं तक पहुंचाने तथा शहर को इस समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article