41 C
Lucknow
Thursday, May 21, 2026

लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएमऔर एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

Must read

 

फर्रुखाबाद। जनपद में आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने गुरुवार को संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने फतेहगढ़ स्थित महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा संबंधी तैयारियों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय एवं अभ्यर्थियों के प्रवेश व्यवस्था की विस्तार से जांच की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और शासन की मंशानुरूप कराई जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग और प्रवेश प्रक्रिया को भी पूरी सतर्कता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन एवं गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी रखी जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित उपजिलाधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article