29 C
Lucknow
Thursday, September 3, 2026

राशन की दुकान में भारी गड़बड़ी, कोटेदार पर केस दर्ज

Must read

 

फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के शेराखार गांव में सरकारी राशन की दुकान पर खाद्यान्न में भारी अनियमितता मिलने के बाद कोटेदार जगपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्ति निरीक्षक नीतीश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने राशन के गबन और कालाबाजारी के आरोप में कार्रवाई की है।

पूर्ति विभाग की टीम ने कोटेदार की राशन दुकान पर पहुंचकर स्टॉक और अभिलेखों की जांच की थी। जांच के दौरान सरकारी खाद्यान्न के स्टॉक में बड़ा अंतर सामने आया। विभागीय जांच रिपोर्ट के अनुसार 51.80 कुंतल गेहूं, 85 कुंतल चावल, 39 कुंतल बाजरा, 196 कुंतल चीनी और 188 किलोग्राम एमडीएम राशन में अनियमितता पाई गई।

जांच में दुकान के रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद खाद्यान्न का स्टॉक मेल नहीं खाया। बड़ी मात्रा में सरकारी राशन का हिसाब स्पष्ट न होने पर पूर्ति विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने राजेपुर थाने में तहरीर देकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई कराई।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच दरोगा आशुतोष कुमार को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article