36 C
Lucknow
Thursday, May 28, 2026

बाराबंकी के अस्पताल में 8 घंटे से बिजली गुल, भीषण गर्मी में अंधेरे में इलाज को मजबूर मरीज

Must read

 

बाराबंकी।स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही के चलते सिरौलीगौसपुर स्थित 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय में पिछले करीब 8 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है, जिसके चलते भीषण गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में अंधेरे और उमस के बीच इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर की केबल फाल्ट होने के कारण पूरा अस्पताल बिजली संकट की चपेट में आ गया। बिजली बाधित होने से वार्डों में लगे पंखे, कूलर और अन्य जरूरी उपकरण बंद पड़े हैं। गर्मी और उमस से मरीजों की हालत खराब होती दिखाई दी, जबकि कई तीमारदार हाथ से पंखा झलते नजर आए।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि 100 बेड के सरकारी अस्पताल की बिजली व्यवस्था घंटों ठप रहने के बावजूद बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी एक्सईएन और एसडीओ स्तर के अधिकारी हालात देखने तक नहीं पहुंचे।
अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में प्रशासन और बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ अस्पतालों में बुनियादी बिजली व्यवस्था तक संभाल नहीं पा रही।
भीषण गर्मी के बीच अस्पताल में बिजली संकट ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है और मरीजों को राहत कब तक मिल पाती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article