28.8 C
Lucknow
Tuesday, October 13, 2026

लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 10 वाहनों के चालान; एक बाइक सीज

Must read

डीसीपी ट्रैफिक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर सीतापुर बाईपास पर हुई कार्रवाई, ब्लैक फिल्म लगी दो गाड़ियों के भी चालान

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। नवनियुक्त डीसीपी ट्रैफिक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर सीतापुर बाईपास पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान करीब 10 वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक बाइक सीज कर दी गई। ब्लैक फिल्म लगी दो गाड़ियों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों के दस्तावेज, नंबर प्लेट और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की। अभियान सब इंस्पेक्टर उमाशंकर, कांस्टेबल मोहित कुमार, कांस्टेबल प्रिंस और उनकी टीम ने चलाया। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

लखनऊ यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहन चलाएं और सड़क पर अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article