लखनऊ: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, जनता मार्केट,गोमती नगर इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को मलिक टिम्बर चौराहे पर स्थित जनता मार्केट ,गोमती नगर के प्रांगण में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, जनता मार्केट गोमती नगर की नवगठित कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारों का “शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सममेलन” का आयोजन हुआ।
“शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन ” में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,जनता मार्केट, गोमती नगर की नवगठित इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने की शपथ दिलाई।
जनता मार्केट ,गोमती नगर के वरिष्ठ व्यापारी रमेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, अनुज कुमार वर्मा को वरिष्ठ महामंत्री, सत्यनारायण तिवारी को महामंत्री ,नरेंद्र कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार सोनी को उपाध्यक्ष ,राम गुप्ता को संयुक्तमंत्री,अजय शुक्ला एवं मोहम्मद सैफ को संगठन मंत्री, गिरीश चंद्र सिंह को मंत्री, राम गुप्ता एवं संजय मिश्रा को संयुक्त मंत्री श्रीमती पुष्पा साहू एवं विजय सिंह सनी को मीडिया प्रभारी, रवि चंद उमराव, राजेश सिंह, श्रीमती माला गुप्ता मो.अफजल को कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ व्यापारी शंकर लाल पटवा को संरक्षक पद की शपथ दिलाई।
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा। मजबूत संगठन ही व्यापारियों का सुरक्षा कवच का कार्य करता है। उन्होंने कहा व्यापारी वर्ग, समाज का सर्वाधिक जिम्मेदार एवं संवेदनशील वर्ग है तथा देश की अर्थव्यवस्था की धुरी है, उन्होंने कहा अब समय आ गया व्यापारियों को भी राजनीति के क्षेत्र में कदम रखना चाहिए तथा अपने आप को राजनीतिक रूप से भी मजबूत करना चाहिए तभी उनकी समस्याओं का समाधान सुगमता से होगा उन्होंने सभी व्यापारियों से मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में अपने आप को स्थापित करने का आवाहन किया तथा आगामी चुनाव में जाति धर्म से ऊपर उठकर व्यापारी के रूप में वोट देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल व्यापारियो के हितों की रक्षा के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। तथा प्रत्येक व्यापारी के हित की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है उन्होंने कहा मजबूत संगठन के माध्यम से ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सकता है। उन्होंने व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा व्यापार के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य की भी रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा आदर्श व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी व्यापारियों के साथ कंधे-से कंधा मिला कर चलें निश्चित रूप से सभी का मान सम्मान बढ़ेगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, लखनऊ नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर साकेत चतुर्वेदी, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ,नगर उपाध्यक्ष अंशु श्रीवास्तव, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे मुख्य रूप से मौजूद रहे तथा बड़ी संख्या में जनता मार्केट, गोमती नगर बाजार के व्यापारी उपस्थित रहे


