36.7 C
Lucknow
Saturday, June 13, 2026

नोएडा में हालात पूरी तरह सामान्य, कड़ी सुरक्षा के बीच यातायात बहाल, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त नजर

Must read

नोएडा। बीते दिन हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद जनपद में स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में दिखाई दे रही है। औद्योगिक क्षेत्र नॉएडा फेज 2 सहित सभी संवेदनशील स्थानों पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है, जिसके चलते जनजीवन सामान्य होने लगा है और सड़कों पर वाहनों का आवागमन फिर से सुचारु रूप से प्रारंभ हो गया है।
विशेष रूप से भंगेल एलिवेटेड रोड पर यातायात पूरी तरह चालू कर दिया गया है। इससे दफ्तर जाने वाले लोगों, श्रमिकों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। सुबह से ही वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से देखी जा रही है, हालांकि सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है।
जिन स्थानों पर सोमवार को विरोध-प्रदर्शन और तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी, वहां आज अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए चौकसी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो सके। पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है।
नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह स्वयं फोर्स के साथ सड़कों पर उतरकर हालात का जायजा ले रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले तत्वों की पहचान की जा रही है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विशेष टीमें गठित कर निगरानी तेज कर दी गई है।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article