फर्रुखाबाद। मानसून की दस्तक के साथ ही जिला प्रशासन बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड पर आ गया है। गंगा पार क्षेत्र में संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए राहत एवं बचाव तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
ज्ञात हो कि गंगा और रामगंगा नदी के किनारे बसे गांवों में हर वर्ष बाढ़ की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे क्षेत्रों में समय रहते राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभ्यास कराया गया।
प्रशासन ने जिले के 77 अतिसंवेदनशील तथा 112 संवेदनशील गांवों को चिन्हित कर विशेष निगरानी की योजना बनाई है। बाढ़ की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार सदर तहसील में 30, कायमगंज तहसील में 54 तथा अमृतपुर तहसील में 107 नावों एवं नाविकों की तैनाती की जाए दोगी। इस प्रकार कुल 191 नावों के माध्यम से संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य संचालित किए जाएंगे।


