फर्रुखाबाद। शासन ने खाद्य एवं रसद विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सीमा सिंह का तबादला आजमगढ़ से फर्रुखाबाद के जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) पद पर किया है। उनके फर्रुखाबाद आगमन से जनपद की सार्वजनिक वितरण प्रणाली और खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
सीमा सिंह को विभागीय कार्यों का अच्छा अनुभव प्राप्त है। उन्होंने पूर्व तैनाती के दौरान विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं खाद्यान्न वितरण व्यवस्था के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शासन के तबादला आदेश के बाद उन्हें फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिले के राशन कार्डधारकों, कोटेदारों एवं विभागीय कर्मचारियों की निगाहें अब नई जिला पूर्ति अधिकारी पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में जन वितरण प्रणाली की निगरानी, पात्र लाभार्थियों तक खाद्यान्न पहुंचाने तथा विभागीय व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।


