25 C
Lucknow
Saturday, September 19, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा

Must read

नवाबगंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को नगर पंचायत नवाबगंज में तीसरे दिन स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत की अगुवाई में मंडपम गेस्ट हाउस परिसर में जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की।

अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने खुद झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद नगर पंचायत कर्मचारियों और मौजूद कार्यकर्ताओं ने गेस्ट हाउस परिसर और आसपास के स्थानों की सफाई की। इस दौरान परिसर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए लोगों को अपने घर और आसपास के इलाके में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

अध्यक्ष अनिल राजपूत ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि इसे रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति को अपने घर, काम की जगह और आसपास के इलाके को साफ रखने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता और जनहित से जुड़े कार्यक्रम लगातार किए जाएंगे।

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, भुवनेश मिश्रा, नरेंद्र जाटव, अंबुज भारद्वाज, अजीत शर्मा, कुलदीप दीक्षित, प्रदीप राजपूत, अनुज राजपूत, लक्ष्मण राजपूत, राजेंद्र कठेरिया, रमेश कुमार, रामनक्षत्र सहित नगर पंचायत कर्मचारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article