25 C
Lucknow
Saturday, September 19, 2026

लोहिया अस्पताल में सर्पदंश जागरूकता दिवस पर मरीजों को किया जागरूक

Must read

फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय की ओपीडी में अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ को सर्पदंश से बचाव, सावधानियों और प्राथमिक उपचार के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने मुख्य वक्ता के रूप में सर्पदंश की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सर्प के काटने के बाद घबराने के बजाय मरीज को शांत रखना चाहिए और बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार एवं परामर्श लेना चाहिए।
उन्होंने लोगों को बताया कि सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेना बेहद जरूरी है। मरीज को अनावश्यक रूप से चलने-फिरने से बचाते हुए जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना चाहिए।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जगमोहन शर्मा और जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रणधीर सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी लोगों से सर्पदंश के मामलों में जागरूक रहने तथा समय पर चिकित्सकीय उपचार लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सर्पदंश से बचाव और उपचार से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article