28 C
Lucknow
Friday, September 18, 2026

लखीमपुर खीरी: पड़ोसी पर अंधाधुंध फायरिंग के बाद युवक ने खुद को सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

Must read

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में पढ़ुआ थाना अंतर्गत दुलही गांव में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे आपसी रंजिश में गोलीबारी (shooting) की दुखद घटना सामने आई है। चार दिनों से चले आ रहे विवाद के बाद एक युवक ने पड़ोसी पर फायर झोंक दिया और इसके तुरंत बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

दुलही गांव का रहने वाला 33 वर्षीय अखिलेश शुक्रवार सुबह अपने घर के बाहर नल पर मुंह धो रहा था। उसी दौरान करीब 20 मीटर की दूरी पर रहने वाला 38 वर्षीय इदरीश वहां पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। बहस बढ़ने पर इदरीश ने असलाह निकालकर अखिलेश पर गोली चला दी। इसके बाद उसने अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस ने इदरीश के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए अखिलेश को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

निघासन के क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिवम कुमार के अनुसार इस खूनी संघर्ष की वजह एक युवती से जुड़ा विवाद था। 16 सितंबर को इदरीश, अखिलेश की 20 वर्षीय बहन को अपने साथ ले गया था, जिसके संबंध में अखिलेश ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने 17 सितंबर को युवती को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया था, जिसके बाद से ही दोनों पक्षों के बीच गहरा तनाव बना हुआ था।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article