25 C
Lucknow
Saturday, September 19, 2026

अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर बक्से का ताला तोड़ दिया, सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये की नगदी समेत अन्य सामान चोरी

Must read

मोहम्मदाबाद।
थाना क्षेत्र के ग्राम धीरपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर बक्से का ताला तोड़ दिया। चोर बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये की नगदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मौके पर जांच की।
ग्राम धीरपुर निवासी सरोजनी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर पीछे के रास्ते से मकान में घुसे और बक्से का ताला तोड़कर एक सोने की लर, एक जोड़ी सोने के झाले, सोने की अंगूठी, एक सुई-धागा, सात जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की कटोरी, चांदी की चम्मच और 20 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। इसके अलावा अन्य सामान भी चोरी होने की बात कही गई है।
पीड़िता के अनुसार, उनकी बहू और परिवार के अन्य सदस्य दूसरे मकान में सो रहे थे। दोनों मकानों के बीच करीब 100 मीटर की दूरी है। सुबह करीब चार बजे सरोजनी देवी भैंस को चारा डालने के लिए दूसरे मकान से आईं तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई।
कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मालिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article