40.8 C
Lucknow
Tuesday, June 16, 2026

खबर का असर: सीएचसी में खराब आरओ वाटर कूलर हुआ दुरुस्त

Must read

 

नवाबगंज। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लंबे समय से खराब पड़े आरओ वाटर कूलर को आखिरकार दुरुस्त कर दिया गया। यूथ इंडिया द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया और तत्काल मरम्मत कराई गई।

भीषण गर्मी के बीच अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को ठंडा पेयजल नहीं मिल पा रहा था, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सीएचसी परिसर में लगे दोनों आरओ वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े थे।

समस्या को उजागर करने वाली खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत नवाबगंज के अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित कर्मचारियों को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर कर्मचारी अमित भारद्वाज अपनी टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और खराब पड़े आरओ वाटर कूलर को ठीक कराया। वाटर कूलर चालू होने से अब मरीजों और उनके परिजनों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article