36 C
Lucknow
Thursday, May 28, 2026

राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़

Must read

– कोर्ट में रिकॉल अर्जी दाखिल

लखनऊ।कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की कथित दोहरी नागरिकता से जुड़े मामले में नया कानूनी मोड़ सामने आया है। मामले में याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर ने कोर्ट के पूर्व आदेश को वापस लेने के लिए रिकॉल अर्जी दाखिल की है। अब इस प्रकरण में मुख्य याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने के आदेश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि 17 अप्रैल को अदालत ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। इस आदेश के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई थी और सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।
सुनवाई के दौरान अदालत ने सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले बयानों पर नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने साफ संकेत दिए थे कि न्यायिक मामलों को सोशल मीडिया ट्रायल का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए।
अब रिकॉल अर्जी के निस्तारण के बाद मुख्य याचिका पर विस्तृत सुनवाई होगी। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला आने वाले समय में राजनीतिक और संवैधानिक बहस का बड़ा विषय बन सकता है।
फिलहाल सभी की नजर अदालत की अगली सुनवाई पर टिकी हुई है, जहां यह तय होगा कि कथित दोहरी नागरिकता के आरोपों पर जांच की प्रक्रिया किस दिशा में आगे बढ़ेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article