– प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह गंगवार का मार्गदर्शन
– बड़ी भागीदारी का आह्वान
कानपुर, फर्रुखाबाद । आगामी 17 मई को कायमगंज (फर्रुखाबाद) में प्रस्तावित कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रादेशिक अधिवेशन को लेकर कानपुर में समाज बंधुओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवेशन की तैयारी, भागीदारी और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
इस दौरान डॉ. कुलदीप सिंह गंगवार (प्रदेश अध्यक्ष) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने समाज को संगठित करते हुए अधिवेशन को सफल बनाने का आह्वान किया और अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में धीरेन्द्र सिंह पटेल (धीरू लंबरदार), रोहित पटेल, प्रवीन कटियार, हरिओम कनौजिया, नागेन्द्र पटेल सहित कई प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में समाज के लोगों ने एक-दूसरे के प्रति आभार व्यक्त किया और एक स्वर में नारा दिया—
“17 मई को कायमगंज चलो”
कानपुर में हुई यह बैठक साफ संकेत दे रही है कि कायमगंज का अधिवेशन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन का मंच बनने जा रहा है।
17 मई कायमगंज अधिवेशन को लेकर समाज बंधुओं में रणनीति


