31.2 C
Lucknow
Tuesday, September 29, 2026

मौसम बदलते ही बढ़ा बीमारियों का प्रकोप, लोहिया अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी भीड़

Must read

फर्रुखाबाद। मौसम में बदलाव के साथ खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। इसका असर लोहिया अस्पताल की ओपीडी में साफ दिखाई दिया। सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी और दोपहर तक स्थिति ऐसी हो गई कि पंजीकरण, पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने, रक्त का नमूना देने और दवा लेने के लिए मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा। कई स्थानों पर भीड़ के कारण धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही।
इसे मौजूदा सीजन में एक दिन में मरीजों की सर्वाधिक संख्या बताया गया। बड़ी संख्या में मरीज बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। इनमें से 500 से अधिक मरीज फिजीशियन डॉक्टरों के पास जांच कराने पहुंचे।
सुबह अस्पताल खुलने के बाद मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था, लेकिन करीब 10 बजे के बाद ओपीडी में भीड़ तेजी से बढ़ने लगी। पंजीकरण और पर्चा बनवाने वाले काउंटरों के अलावा रक्त नमूना लेने के स्थान पर भी मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल के गार्डों को लगातार व्यवस्था संभालनी पड़ी। दवा काउंटर पर भी मरीजों की संख्या अधिक रही। एक साथ बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने के कारण अस्पताल परिसर में काफी चहल-पहल रही।
सबसे अधिक दबाव फिजीशियन की ओपीडी में दिखाई दिया। डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. अवनीश अग्निहोत्री, डॉ. अभय श्रीवास्तव और डॉ. मनोज पांडेय के कमरों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए वार्डबॉय और सुरक्षा गार्डों को डॉक्टरों के कमरों के बाहर तैनात किया गया। मरीजों को एक-एक करके अंदर भेजा गया, ताकि डॉक्टर मरीजों की जांच कर सकें और ओपीडी में अव्यवस्था न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article