यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर बी.के. सिंह की अध्यक्षता में पुलिस भर्ती परीक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए कई निर्देश जारी किए।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि केवल स्वच्छ छवि वाले अधिकारियों की ही ड्यूटी परीक्षा के दौरान लगाई जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि दागी छवि वाले व्यक्तियों को किसी भी सूरत में परीक्षा ड्यूटी से दूर रखा जाए।
परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर कैमरे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए दो वाहन किराए पर लेने का भी निर्णय लिया गया, ताकि परीक्षा शासन की मंशा और नियमों के अनुरूप संपन्न हो सके।
इस बैठक में यह भी तय किया गया कि परीक्षा का आयोजन 15 एडेड और 3 सरकारी स्कूलों में किया जाएगा। अभ्यर्थियों के मोबाइल परीक्षा के दौरान जमा कर लिए जाएंगे, जो परीक्षा समाप्ति के बाद वापस किए जाएंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने देने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस भर्ती परीक्षा विषयक बैठक सम्पन्न
लोधी जागृति मंच फर्रुखाबाद की बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों की योजना तैयार
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। शनिवार को लोधी जागृति मंच फर्रुखाबाद की बैठक आर.सी. राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में मंच के जिलाध्यक्ष मनोज राजपूत ने आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 16 अगस्त को वीरांगना अवन्तिबाई लोधी जी की जयंती को भव्य रूप से मनाया जाएगा। साथ ही, 21 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक रूप से मनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने सरनेम लोधी लगाने पर भी जोर दिया, जिससे समुदाय की एकता और पहचान को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर मंच के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें जिला महासचिव उधन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नरोत्तम सिंह सभासद, विश्वनाथ राजपूत, राहुल राजपूत, आदेश राजपूत, मानसिंह राजपूत, शेर सिंह राजपूत, तोताराम राजपूत, सोनू राजपूत, अनिल राजपूत, राघवेंद्र राजपूत, और राजवीर राजपूत शामिल थे।
बैठक का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि सभी सदस्य आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे।
सिंधी धर्मशाला में कांग्रेस की विचार गोष्ठी आयोजित, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों का सम्मान
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। सिंधी धर्मशाला में कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री प्रकाश प्रधान द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों को सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में श्री बॉबी दुबे, रीतेश शुक्ला, अरविंद कुमार दुबे, कुलभूषण श्रीवास्तव, और अरविंद शुक्ला शामिल थे।
इस अवसर पर महिला शहर अध्यक्ष जानकी शुक्ला, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष खालिद उस्मानी, युथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शिवशीष तिवारी, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष हिलाल शफीकी, और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद के निजी सहायक अनिल मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा, कार्यक्रम में जिला महासचिव डालचंद्र कठेरिया, वासीमुज़म खान, राशिद खान, युथ कांग्रेस जिला महासचिव अर्जुन शर्मा, कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष बाबू खान, अपूर्व पाठक, अतीक सलमानी, सलीम खान, सिक्की सारस्वत, महादेव यादव, एडवोकेट अमर मिश्रा, रिषभ मिश्रा, एडवोकेट आदित्य मिश्रा, वात्सल्य मिश्रा, महिंद्रा दिवाकर, राजीव दिवाकर, संजीव दिवाकर, अशोक कुमार, कुनाल दिवाकर, अंकुश वर्मा, अमित प्रजापति, आशु सक्सेना, शिवराम, अन्ना गुप्ता, आकाश दिवाकर, और निखिल सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल मिश्रा ने कहा की स्वतंत्रता संग्राम में जनपद का भारी योगदान है उन्हीं के वंशज आज भी जिले के लिए संघर्ष का ऐलान किए हुए हैं ऐसे में हम सब उनके साथ रह कर आजादी के दीवानों की मशाल को जलाए रखने के लिए संकल्प बद्ध हैं।
समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद के जिला महामंत्री प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधमंडल बिजली संबंधी कुछ व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जिले के अधीक्षण अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम फतेहगढ़ अजय कुमार से भोलेपुर स्थित उनके ऑफिस में भेंट करने पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री प्रमोद गुप्ता के अलावा संगठन के जिला मंत्री एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता , फतेहगढ़ नगर के युवा अध्यक्ष श्री संदेश अग्रवाल , फतेहगढ़ के नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता ,फतेहगढ़ के नगर उपाध्यक्ष नदीम खान, लिंजीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक कुमार कनौजिया के प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की । संगठन की तरफ से बिजली संबंधी समस्याओं का मांग पत्र भी अधीक्षण अभियंता को सौंपा गया , जिसमें मुख्य रूप से यह मांग की गई है कि जिन घरों में घरेलू कनेक्शन पहले से लगे हुए हैं और अगर वह घर मालिक अपने घर के आगे एक बहुत छोटी सी दुकान रख लेता है तो उसका कनेक्शन भी कमर्शियल में परिवर्तित कर दिया जाता है । ऐसे लोगों का विभाग के नियमानुसार छोटे व्यापारियों के हितों को भी ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाए । लिंजीगंज के एक सम्मानित व्यापारी अशोक कनौजिया से संबंधित कई वर्षों से लंबित चली आ रही बिजली विभाग की समस्या का भी जिक्र किया गया तथा अधीक्षण अभियंता जी से अनुरोध किया गया कि इस समस्या का शीघ्र निस्तारण नियमानुसार किया जाए । संगठन की तरफ से जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने अधीक्षण अभियंता को बताया कि लिंजीगंज में कुछ दुकानों की छत पर फर्श से छूते हुए बिजली के क्षतिग्रस्त तार पोल से लेकर रोड के पीछे साइड में स्थित गली के मकानों तक गए हुए हैं जिससे इस बरसात के मौसम में पानी बरसने पर दुकानों पर करंट आने पर किसी भी दिन कोई अनहोनी घटना घटित होने पर काफी जान माल की हानि भी हो सकती है । फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता ने फतेहगढ़ स्थित चूड़ी वाली गली में फैले हुए बिजली के तारों के संबंध में समस्या रखी। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता द्वारा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि व्यापारियों की समस्याओं को विभाग के नियमानुसार शीघ्र निस्तारित किया जाएगा।
हिंदू जागरण मंच की बैठक संपन्न, अखंड भारत संकल्प यात्रा की योजना पर चर्चा
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। मसेनी चौराहा पर हिंदू जागरण मंच के अखंड भारत संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत जिले व नगर की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 14 अगस्त को आयोजित होने वाली अखंड भारत संकल्प यात्रा की योजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान हिंदू जागरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नगर प्रचारक श्री धनंजय आनंद जी ने बौद्धिक संबोधन किया।
बैठक में मुख्य रूप से आमंत्रित प्रांतीय प्रचार प्रमुख श्री राम लला चौहान जी ने मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक रश्मिराज अग्निहोत्री ने की, जबकि संचालन जिला सह संयोजक श्री विनय प्रताप जी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव ओम पांडे जी, दिनेश सिंह तोमर, शुभम सिंह राठौड़, मनोज सोमवंशी, सोनू चौहान, कैप्टन आरके सिंह, केपी सिंह, वीरेंद्र सिंह, रजनू सोमवंशी, मोंटी ठाकुर, पुष्पेंद्र राठौर, करन राठौर, वीर सिंह, और सोनू शुक्ला सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी यात्रा को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
संकिशा बसंतपुर नगर पंचायत को मिला आदर्श नगर पंचायत का दर्जा, शासन ने दी स्वीकृति
फर्रुखाबाद। संकिशा बसंतपुर नगर पंचायत को विकास के नए आयाम देने के लिए शासन ने आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किया है। इस निर्णय के बाद स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत के रूप में मान्यता मिलने के बाद यहां के विकास कार्यों को गति देने के लिए अतिरिक्त बजट आवंटित किया जाएगा। इस बजट में स्वच्छता, सडक़ों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था, और सामुदायिक भवनों का निर्माण जैसे कार्य शामिल होंगे। इसके अलावा, शिक्षा, स्वास्थ्य, और अन्य बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार की संभावना है।
संकिशा बसंतपुर नगर पंचायत की कुल जनसंख्या लगभग 15,000 है, जिसमें से 60त्न आबादी ग्रामीण क्षेत्रों से आती है। पिछले पांच वर्षों में इस नगर पंचायत ने स्वच्छता और जल निकासी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप इसे आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिल सका है।
शासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अगले वित्तीय वर्ष में नगर पंचायत के विकास के लिए 2 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट प्रस्तावित किया गया है। इस बजट के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज की स्थापना, सोलर लाइटिंग सिस्टम का विकास, और कचरा निस्तारण के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग शामिल होगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि इस स्वीकृति के बाद संकिशा बसंतपुर को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।






