यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। राशन वितरक अमर सिंह के खिलाफ लगातार तीन महीने से राशन न देने की शिकायतें सामने आई हैं। कई कार्डधारकों ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद इस मामले की जांच की गई।
7 अगस्त 2024 को अमर सिंह को राशन वितरित करने के लिए आवंटित किया गया था, लेकिन 9 अगस्त 2024 को की गई जांच में पाया गया कि उन्होंने अभी तक राशन का वितरण नहीं किया था। कई प्रभावित कार्डधारकों ने बताया कि उन्होंने अमर सिंह की दुकान पर कई बार राशन लेने की कोशिश की, लेकिन उन्हें विभिन्न बहानों के साथ वापस भेज दिया गया। कार्डधारकों ने यह भी शिकायत की कि आश्वासन मिलने के बावजूद उन्हें आज तक राशन नहीं मिला है।
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पूर्ति निरीक्षक ने अमर सिंह और क्षेत्र के सभी राशन विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण के नियमों का पालन न करने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षक ने आगे बताया कि राशन का समय पर और सही तरीके से वितरण सुनिश्चित करने के लिए एक सख्त निगरानी प्रणाली स्थापित की जाएगी।
कई कार्डधारकों, जिनमें श्रीमती तिवारी, श्रीमती आशा और अन्य शामिल हैं, ने राशन वितरण में विफलता के बारे में विस्तार से बयान दिए हैं। सभी ने अपनी परेशानी और आवश्यक आपूर्ति की कमी से होने वाली कठिनाइयों को साझा किया।
निरीक्षक ने सभी कार्डधारकों को आश्वासन दिया कि तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, और आगे किसी भी शिकायत पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि राशन वितरण प्रणाली कुशलता से काम करे और कोई भी लाभार्थी अपने हक से वंचित न रह जाए।
राशन वितरण में गड़बड़ी पर सख्त चेतावनी: अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई
मां-बेटे का रहस्यमय गुमशुदगी मामला: पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच अधिकारी नियुक्त
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी से मां-बेटे के अचानक गायब होने का मामला सामने आया है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। गुमशुदा व्यक्तियों की पहचान 16 वर्षीय करिया और उसकी मां आशीषा के रूप में हुई है, जो 17 जून 2024 की सुबह से लापता हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, करिया अपनी मां के साथ घर से निकला था और फिर दोनों का कुछ पता नहीं चला। करिया के पिता संजय, जो कि इस मामले के शिकायतकर्ता हैं, ने पुलिस को सूचित किया कि उनका बेटा अक्सर अपने दोस्तों के साथ रेलवे स्टेशन पर पानी की बोतलें बेचता था। संजय ने बताया कि जब वह शाम तक घर नहीं लौटा, तो उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच के लिए राघवेंद्र सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने एफआईआर नंबर 872838458 के तहत जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गुमशुदा मां-बेटे की तलाश में जुट गई है।
इस मामले में शिकायतकर्ता संजय ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने संबंधित जानकारी पुलिस को दी है और आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के द्वारा 101 कावड़ के द्वारा पांडेश्वर नाथ का जलाभिषेक
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा प्रथम कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें 101 कांवडिय़ों ने पांचाल घाट से जल भरा संत ईश्वर दास एवं शिव स्वरूप बच्चा स्वामी ने कांवडि़ए का पूजन किया कावड़ यात्रा में सैकड़ो भक्तों के द्वारा हर हर महादेव हर हर गंगे से के साथ यात्रा आरंभ हुई यात्रा में डीजे पर महिलाएं पुरुष हर हर महादेव के नारे लगाते हुए चल रहे थे महिलाओं एवं पुरुषों ने जमकर नृत्य भी किया यात्रा कादरी गेट धुमना बाजार चौक रेलवे रोड होते हुए पांडेश्वर नाथ मंदिर पहुंची यात्रा का जगह-जगह रोक कर भक्तों ने आरती उतारी पुष्प वर्षा कर प्रसाद वितरण किया भक्तों ने पांडेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया एवं महा आरती के साथ प्रसाद वितरण भंडारा की व्यवस्था की गई
संयोजक लखन दीक्षित सांसद मुकेश राजपूत अनूप मिश्रा प्रमोद बाजपेई डॉक्टर ऋषि नाथ गुप्ता मृदुल चतुर्वेदी विनोद अग्निहोत्री सुनील कुमार शुक्ला नीरज दीक्षित ज्योति प्रकाश बाजपेई शैलेंद्र सिंह शिवम मिश्रा आदेश दीक्षित ज्योति अग्निहोत्री रामू श्यामू अंकित डॉक्टर मोहित मुदित आयुष पारस आदित्य गुडिय़ा सोमू दीपा संगीता सुनीता बिट्टू शशि रुचि शीलू सहित सैकड़ो भक्तों ने कावड़ यात्रा में भाग लिया
यात्रा संयोजक राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष लखन दीक्षित ने बताया कि यह प्रथम प्रयास है भक्तों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया यात्रा को और भी भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा बस आप सभी भक्तों का सहयोग मिलता रहे
डी एम की कलाई पर राखी बांध लिया कर्तव्यों के पालन का वचन
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय जे एन वर्मा रोड में मनाए गए रक्षाबंधन पर्व के मौके पर केंद्र संचालिका बीके सुमन ने जिलाधिकारी डॉक्टर बीके सिंह की कलाई में राखी बांधकर सारे जनपद की सुरक्षा एवं कर्तव्यों के पालन का वचन दिला। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहनों का पर्व है यह भाई द्वारा बहन की सुरक्षा ही नहीं बल्कि सारे समाज की रक्षा का संकल्प दिलाता है हम सभी को इस त्यौहार की पवित्रता बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना है।
केंद्र संचालिका बीके सुमन ने जिलाधिकारी का केंद्र पर पधारने पर स्वागत किया बात तिलक लगाकर अभिनंदन किया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने मौजूद रहकर अतिथियों के साथ ही सभी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और रक्षा का संकल्प याद दिलाया। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन हमें हमारी परंपराओं की याद दिलाता है हम सभी को उनका पालन आवश्यक रूप से करना है।
केंद्र संचालिका बीके सुमन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन मात्र धागों का त्यौहार नहीं है बल्कि यह त्यौहार सुरक्षा में व्याप्त है भाइयों की दीर्घायु हो और वह निरंतर अपने कर्तव्यों का पालन करते रहें ,यही रक्षाबंधन के त्यौहार का मूल संदेश है आए हुए अतिथियों को बस लगाकर स्वागत किया गया आश्रम की बीके बहनों ने रोरी अक्षत से तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बाधे और सभी से कर्तव्यों के पालन का वचन लिया। इस मौके पर बड़ी तादाद में भाई-बहन मौजूद रहे सभी का मुंह मीठा करा कर शुभ संकल्प याद दिलाए गए।
कावडिय़ा की करंट लगने से हुई मौत
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। गोला गोकर्ण नाथ से कावड़ चढ़ा कर लौट रहे कावडिय़ा अनिल (38 वर्ष) की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। अनिल, थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम नगू नगला का निवासी था, जो 16 अगस्त को 40 साथियों के साथ कावड़ लेकर टैक्टर ट्राली से गया था।
शनिवार की रात अनिल अपने साथियों के साथ घर लौट रहा था। वह ट्रैक्टर ट्राली पर जनरेटर और साउंड सिस्टम के पास बैठा हुआ था। जब उनकी ट्राली इटावा-बरेली नेशनल हाइवे 730सी पर जमापुर मोड़ के पास पहुंची, तभी अचानक जोरदार करंट लगने से अनिल गंभीर रूप से झुलस गया।
साथी तुरंत उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लोहिया लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जय सिंह ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर जय सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पुलिस को सूचना भेज दी गई है।
घटना की सूचना मिलते ही अनिल के परिवार में मातम छा गया, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जे. एन. मेमोरियल स्कूल में बाल संसद का गठन
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। जे. एन. मेमोरियल स्कूल में आज लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से बाल संसद का गठन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने उत्साहपूर्वक स्कूल कैप्टन, स्कूल वाइस कैप्टन, हाउस कैप्टन और हाउस वाइस कैप्टन के पदों के लिए चुनाव किया। नवचयनित पदाधिकारियों को विद्यालय के मुख्य अतिथि श्री अवध नारायण पांडेय और विद्यालय के अध्यक्ष पं. अंजन कुमार जी ने शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की शुरुआत मां वैष्णो देवी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गेश दुबे ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि रामचरित मानस न्याय और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने सभी माता-पिता से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को राम और सीता की तरह अनुकरणीय बनाने का प्रयास करें।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अवध नारायण पांडेय ने बच्चों को अनुशासन और अध्ययन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसमें अनुज, अमन, माधव सिंह, राहुल सिंह, कृतिका, कीर्ति, अंजलि राजपूत, शिवानी सिंह, प्रिया कुशवाहा, सपना शुक्ला, प्रिया सिंह, निशा, रेखा त्रिवेदी, रेणु कटियार, आरती राठौर, और डिम्पल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें प्रधानाचार्य दुर्गेश दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।





