41 C
Lucknow
Thursday, April 23, 2026
Home Blog Page 4582

कोलकाता की घटना को लेकर युवा व्यापार मंडल ने फूंका बंगाल सरकार का पुतला

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। कोलकाता में प्रसिद्ध डॉक्टर के साथ हुई बार बार घटना और हत्या के बाद सारे देश में उबाल लेट आ गया है युवा व्यापार मंडल ने बंगाल सरकार का पुतला घूम कर दोषियों की गिरफ्तारी बाहों में कड़ी सजा की मांग की है।
कहा गया कि बंगाल के कोलकाता आर.जी.मेडिकल कॉलेज मे डॉ मौमिता के साथ हुई घटना ने आज पूरे देश को हिला कर रख दिया है पूरे देश में आज बंगाल की बेटी के लिए प्रदर्शन चल रहे हैं और ऐसे में ममता बनर्जी बंगाल सरकार व प्रशासन ने सबूत को मिटाने का जो प्रयास किया है उस से साफ जाहिर होता है कि ममता सरकार मे बंगाल की बहन बेटियों को खतरा है आज पूरा देश देख रहा है कि आर जी कल मेडिकल के प्रिंसिपल संदीप घोष को ममता सरकार बचाने का प्रयास कर रही है।
जबकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पीडि़ता के परिवार को गुमराह कर पीडि़ता से मिलने नहीं दिया और मेडिकल कॉलेज प्रशासन सबूतो को मिटाने में लग गया जबकि कोलकाता पुलिस को संदीप घोष से सर्वप्रथम पूछताछ करनी चाहिए थी जो कि नहीं की गई इस जघन्य हत्याकांड में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ भी सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए इस जगन्य हत्याकांड में सबूतो को मिटाने से लेकर प्रिंसिपल का तत्काल ट्रांसफर करना ये साबित करता है कि ममता सरकार में बंगाल की बहन बेटियों को खतरा है हम सभी केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि बंगाल सरकार पर राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए व पूरे मामले की शुरुआत से जांच कर दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता प्रशासन मामले को दबाने की प्रयास कर रहा है जिससे आक्रोषित होकर आज नगर युवा व्यापार मंडल द्वारा बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चौक चौराहे पर पुतला दहन किया गया।
इस दौरान युवा व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री अंकुर श्रीवास्तव, नगर चेयरमैन रोहन कश्यप, राजा, करीम खान, आगाज खान, अशोक यादव, राज पांडे, मोनू मिश्रा, हैप्पी यादव, मोनू मिश्रा, शिवलू खान, आसिफ अली, हिमांशु शाक्य, आकाश शाक्य, गोविंद बाथम, हिमांशु गुप्ता, बन्नू दीक्षित, अज्जू सज्जू खान, नफीस खान आदि लोग मौजूद रहे।

भाकियू भानु गुट के जिला अध्यक्ष की देखरेख में दो दिवसीय भंडारे का किया गया आयोजन

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। भाकियू भानु के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी द्वारा बताया गया कि संगठन के कार्यकर्ता हमेशा समाज व गरीबों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं।
इसी के उपलक्ष में श्रावण मास के आखिरी सोमवार तक संगठन के कार्यकर्ता निविया चौराहे पर भंडारे का आयोजन चलता रहेगा जिसमें कार्यकर्ता व सहयोगी भंडारे में अपना अपना सहयोग देकर पुण्य का काम कर रहे हैं। वहीं भारतीय किसान यूनियन भानू के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष लकी खान ने भी अपना योगदान दिया तथा मौके पर सभी कार्यकर्ता पहुंचकर कावडिय़ों की सेवा कर पुण्य कमा रहे हैं।

जन आरोग्य मेले में 156 मरीजों को दवा की गई वितरण

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का रविवार के दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजन किया जाता है। जिसमें क्षेत्र के आने वाले मरीजों को जांच कर दवा वितरण की जाती है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर में चले जन आरोग्य मेले में 156 मरीजों को दवा वितरण की गई जिसमें मलेरिया की 16 जांच की गई जिसमें एक पॉजिटिव पाया गया टाइफाइड की 11 जांचों में एक पॉजिटिव निकला टीवी की तीन जांच कर दवा वितरण की गई शुगर के 13 मरीज ने जांच करवाई वहीं डॉक्टर गौरव राजपूत के द्वारा बताया गया कि इस समय क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरा होने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिसके कारण बीमारियां फैल रही है आने वाले मरीजों में खांसी, जुखाम, बुखार, खाज खुजली, दस्त, उल्टी, सर दर्द बदन दर्द आदि के मरीजों की संख्या काफी रही वही मौके पर फार्मासिस्ट अरविंद एलटी पवन कुमार एनम व अन्य स्टाफ मौके पर मौजूद रहा।

सासंद ने अपर जिलाधिकारी व एसडीएम, तहसीलदार के साथ बाढ क्षेत्र में किया भ्रमण

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। गंगा नदी जलस्तर चेतावनी बिंदु को ऊपर जाने के कारण 23 गांवों में बाढ़ का खतरा दिखाई दे रहा है।दर्जनों गांवों के सम्पर्क मार्गों पर कई फीट ऊंचा पानी चल रहा है।
प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है। जिसको लेकर सांसद मुकेश राजपूत व अपर जिला अधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति,उप जिला अधिकारी रवेन्द्र सिंह,तहसीलदार कर्मवीर सिंह,ने बाढ़ क्षेत्र के गांव पट्टी बदन आशा की मड़ैया, नगरिया जवाहर कंचनपुर सबलपुर जगतपुर के ग्रामीणों का हाल जाना प्रशासन के साथ सांसद ने नाव पर बैठकर आशा की मड़ैया में पहुंचे।बाढ़ पीडि़तों से बातचीत कर हाल-चाल जाना।
पट्टी बदनपुर में सांसद ने प्रशासन के साथ मिलकर 155 बाढ़ राहत किट ग्रामीणों को वितरण की तथा हर संभव मदद देने का वादा किया। आज गंगा नदी में 99615 कि उसे पानी नरौरा बांध से छोड़ा गया जिससे गंगा नदी का जलस्तर पहुंच गया तथा गंगा के जलस्तर में आज 5 सेंटीमीटर की गिरावट देखी जा रही है। साथ ही राम गंगा नदी में खूब बैराज से 2276 हरेली बांध से 165 रामनगर बांध से 2169 टोटल 4610 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिससे रामगंगा कारण जलस्तर 135.25 पहुंच गया।
रामगंगा के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की गिरावट देखी जा रही है। फिर भी दर्जनों गांव में बाढ़ का खतरा अभी भी बना हुआ है। तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने बताया कि बाढ़ पीडि़तों को लगातार शासन के द्वारा भेजी गई राहत सामग्री किट वितरण की जा रही है। बाढ़ चौकी,शरणालय अलर्ट कर दिए गए हैं। बाढ़ कंट्रोल रूम भी तहसील में चल रहा है बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए प्रशासन के द्वारा इंतेजामत किए गए हैं। वही मौके पर आपदा प्रबंधन अधिकारी लेखपाल कानूनगो आदि मौजूद रहे।

कोलकाता कांड पर फूटा हरभजन सिंह का गुस्सा, ममता बनर्जी को लिखा पत्र

0
Harbhajan Singh
Harbhajan Singh

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का इस पूरे मामले पर बयान आया है। भज्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पीड़िता को न्याय मिलने में हो रही देरी पर अपनी ‘गहरी पीड़ा’ व्यक्त की है।

‘महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से समझौता नहीं’

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने अपने X अकाउंट पर पत्र साझा करते हुए लिखा, ‘कोलकाता रेप-मर्डर केस की पीड़िता को न्याय में देरी पर गहरी पीड़ा के साथ, इस घटना ने हम सभी की अंतरात्मा को हिलाकर रख दिया है। मैंने पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बंगाल के राज्यपाल से हार्दिक निवेदन किया है। उनसे आग्रह है कि वे तेजी से और निर्णायक रूप से कार्रवाई करें।’

हरभजन (Harbhajan Singh) कहते हैं, ‘महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता। इस जघन्य अपराध के अपराधियों को कानून की पूरी मार झेलनी चाहिए और सजा अनुकरणीय होनी चाहिए। तभी हम अपने सिस्टम में विश्वास बहाल कर सकते हैं और सुनिश्चित कर सकते हैं कि ऐसी त्रासदी फिर कभी न हो। साथ ही हम एक ऐसा समाज बना सकें जहां हर महिला सुरक्षित और संरक्षित महसूस करें। हमें खुद से पूछना चाहिए- अगर अभी नहीं, तो कब? मुझे लगता है, कार्रवाई का समय अब ​​आ गया है।’

हरभजन (Harbhajan Singh) ने दो पन्नों के पत्र में ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी।वी। आनंद बोस और भारत के नागरिकों को संबोधित किया। हरभजन ने अपने पत्र में लिखा, ‘हिंसा के इस अकल्पनीय कृत्य ने हम सभी की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। यह न केवल एक व्यक्ति के खिलाफ जघन्य अपराध है, बल्कि हमारे समाज में हर महिला की गरिमा और सुरक्षा पर गंभीर हमला है। यह हमारे समाज में गहराई से जड़ें जमाए हुए मुद्दों का प्रतिबिंब है और अधिकारियों द्वारा प्रणालीगत बदलाव और कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता की स्पष्ट याद दिलाता है।’

‘एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका’

पत्र में आगे लिखा गया है, ‘इस तरह की क्रूरता एक चिकित्सा संस्थान के परिसर में घटित हुई, जो कि उपचार और जीवन बचाने के लिए समर्पित स्थान है। यह काफी चौंकाने वाला और अस्वीकार्य है। एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है और हमें अभी तक कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली, जिसके कारण डॉक्टरों और चिकित्सा समुदाय को सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा है।

चिकित्सा समुदाय पहले से ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम कर रहा है। ऐसी घटनाओं के बाद हम उनसे समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं, जबकि उनकी अपनी सुरक्षा इतनी गंभीर रूप से खतरे में है।’

अज्ञात युवक ने ट्रेन से कूदकर की आत्महत्या, दो टुकड़ों में बंटा शव

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज।
कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर आज सुबह दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक अज्ञात युवक ने बांद्रा-लखनऊ एक्सप्रेस के आते ही ट्रेन की पटरी पर लेटकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुँची, युवक अचानक पटरी पर लेट गया, जिससे ट्रेन के गुजरते ही उसका शरीर दो खंडों में बंट गया। इस घटना से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी है। फिलहाल, युवक की पहचान नहीं हो पाई है, और पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है। रेलवे स्टेशन पर हुई इस दर्दनाक घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है, और स्टेशन पर सन्नाटा पसर गया है।