28 C
Lucknow
Friday, May 29, 2026

रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, परिवार में मचा कोहराम

Must read

कायमगंज। चीनी मिल रोड स्थित रेलवे लाइन के किनारे एक बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव की हालत बेहद खराब होने के कारण शुरुआती दौर में पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था।
बताया गया कि सुबह रेलवे ट्रैक की निगरानी कर रहे कीमैन की नजर लाइन के पास पड़े शव पर पड़ी। उसने तत्काल रेलवे अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक मोबाइल नंबर मिला। नंबर पर संपर्क करने पर मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाई गई। कार्यवाहक चौकी प्रभारी कीरत कुमार ने शव की फोटो परिजनों को भेजी, जिसके आधार पर मृतक की पहचान एटा जनपद के थाना क्षेत्र स्थित सेनाकला गांव निवासी 70 वर्षीय सुमेर सिंह के रूप में हुई।
मृतक के पुत्र प्रमोद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मंगलवार को अपने पिता को एटा जाने वाली बस में बैठाया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका। गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम छा गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article