38 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

नवाबगंज में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से मिली राहत

Must read

 

नवाबगंज, फर्रुखाबाद । बुधवार सुबह करीब 7 बजे नवाबगंज नगर और आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में छाए काले बादलों के बीच हुई झमाझम बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी। बारिश के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था। तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। मंगलवार से ही आसमान में बादल मंडरा रहे थे और बुधवार सुबह आखिरकार बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिला है। किसानों का कहना है कि खरीफ फसलों की बुवाई और खेतों की तैयारी के लिए यह वर्षा किसी वरदान से कम नहीं है। समय पर हुई बारिश से मिट्टी में नमी बढ़ेगी और धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आएगी।
ग्रामीण रामपाल, शिव कुमार पाल, सूरज कुमार, लटूरी सिंह, अमित सिंह, राम रतन, जगमोहन, कासिम, जगपाल कुमार, राम सिंह, अतुल अग्निहोत्री और अनिल कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। बुधवार सुबह हुई बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होती रही तो किसानों की फसल और कृषि कार्यों के लिए यह बेहद लाभदायक साबित होगी।
बारिश शुरू होते ही सड़कों पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बाइक सवार बारिश से बचने के लिए पेड़ों, दुकानों और शेडों के नीचे रुक गए। हालांकि अचानक हुई बारिश ने राहगीरों को भिगो दिया, लेकिन भीषण गर्मी से मिली राहत ने लोगों के चेहरों पर संतोष साफ दिखाई दिया। बारिश के बाद पूरे क्षेत्र में ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे वातावरण खुशनुमा हो गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article