28.9 C
Lucknow
Saturday, October 3, 2026

अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान जारी, दुकानों का किया औचक निरीक्षण

Must read

फर्रुखाबाद।जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के लिए प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने स्टाफ के साथ विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया।
टीम ने देशी शराब दुकान नेकपुर चौरासी, बाग लकुला, आवास विकास, कम्पोजिट दुकान बाग लकुला तथा मॉडल शॉप आवास विकास का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, पीओएस मशीन से बिक्री तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई। देशी शराब की दुकानों पर संचालित कैंटीनों की भी सघन जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया गया। आबकारी विभाग ने संबंधित अनुज्ञापियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने और अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।
आबकारी विभाग ने कहा कि जनपद में अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article