42.6 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़े मामले में एफआईआर तक नहीं: केजरीवाल

Must read

– बोले केंद्र और यूपी दोनों जगह सरकारें फिर भी ढील
– आखिर किसे बचा रही सरकार
नई दिल्ली। राम मंदिर दान और चढ़ावे में कथित गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए कई तीखे सवाल खड़े किए हैं।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने बयान में केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। यदि मंदिर के चंदे और दान में करोड़ों रुपये की कथित हेराफेरी हुई है तो अब तक किसी के खिलाफ एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की गई? उन्होंने कहा कि देश की जांच एजेंसियां छोटी-छोटी शिकायतों पर तुरंत सक्रिय हो जाती हैं, लेकिन इतने बड़े मामले में कार्रवाई न होना संदेह पैदा करता है।

केजरीवाल ने सवाल किया कि आखिर सरकार किसे बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस कथित पाप में शामिल लोग चाहे कितने भी बड़े और प्रभावशाली क्यों न हों, उन्हें सीधे जेल भेजा जाना चाहिए। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

आप प्रमुख ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पैसों का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के विश्वास और श्रद्धा का विषय है।

उधर, राम मंदिर दान विवाद को लेकर जांच की प्रक्रिया जारी है। विपक्ष लगातार एफआईआर और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article