34.7 C
Lucknow
Wednesday, July 15, 2026

गोल्डन बाबा का फर्रुखाबाद आगमन, दुर्वासा ऋषि आश्रम में संतों से लिया आशीर्वाद; विभिन्न मुद्दों पर रखी बेबाक राय

Must read

फर्रुखाबाद। कानपुर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर के प्रसिद्ध संत मनोजानंद जी महाराज (गोल्डन बाबा) बुधवार को फर्रुखाबाद पहुंचे। उनके आगमन पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम पहुंचकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया तथा पत्रकारों से धर्म, समाज और समसामयिक विषयों पर खुलकर बातचीत की।
गोल्डन बाबा का सबसे पहले फतेहगढ़ पुलिस लाइन के निकट स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में स्वागत किया गया। अस्पताल संचालक राघवेंद्र अग्निहोत्री, गौरव चौहान, शरद पाठक, गोविंद अग्निहोत्री, रिंकू अग्निहोत्री सहित अन्य लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं सफल धार्मिक अभियान की कामना की।
इसके बाद गोल्डन बाबा, महंत ईश्वर दास महाराज के साथ पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रह्मचारी ओंकार दास जी महाराज (बड़े महाराज) के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम में महंत ईश्वर दास जी महाराज और गोल्डन बाबा ने एक-दूसरे का माल्यार्पण कर पारंपरिक सम्मान व्यक्त किया तथा स्मृति-चिह्न भेंट किए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
अपने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गोल्डन बाबा ने बताया कि दुर्वासा ऋषि आश्रम के बाद उनका भ्रमण आवास विकास स्थित माधव मैक्स हॉस्पिटल, बजरिया स्थित सैनिक कैंटीन तथा उसके बाद नवाबगंज में निर्धारित है, जहां भी वह श्रद्धालुओं और संत समाज से मुलाकात करेंगे।
पत्रकारों से बातचीत में गोल्डन बाबा ने अपने विशिष्ट स्वर्णाभूषण धारण करने को लेकर कहा कि सोना पहनना उनकी परंपरा और व्यक्तिगत पसंद का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “मैं क्षत्रिय समाज से हूं, इसलिए सोना धारण करता हूं।”
राम मंदिर में कथित चोरी के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिसने भी अपराध किया है, उसे कानून के साथ-साथ अपने कर्मों का फल भी अवश्य मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।
राजनीतिक प्रश्न पर गोल्डन बाबा ने अपनी व्यक्तिगत इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरे प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं और उनकी कामना है कि भविष्य में योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक उनकी यह इच्छा पूरी नहीं होती, तब तक वह चांदी के जूते धारण नहीं करेंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article