29.6 C
Lucknow
Friday, October 16, 2026

नवविवाहिता के साथ पति और ससुरालियों ने की मारपीट, सीएचसी में भर्ती

Must read

नवाबगंज। फर्रुखाबाद 16 अक्टूबर 2026
थाना क्षेत्र के धोबियान मोहल्ला निवासी गौरी उर्फ प्रांशु पुत्री कृपाल सिंह राजपूत के साथ गुरुवार रात पति और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद महिला ने फोन कर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, गौरी उर्फ प्रांशु की शादी 23 जून को जनपद एटा के थाना नया गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि गुरुवार रात पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर गौरी के साथ मारपीट की। घटना के बाद गौरी ने फोन कर अपने पिता को आपबीती बताई । बेटी से घटना की जानकारी मिलने पर कृपाल सिंह राजपूत अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंचे। आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोग गौरी को घर में अकेला छोड़कर मौके से चले गए थे। इसके बाद मायके पक्ष के लोग गौरी को लेकर नवाबगंज सीएचसी पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराकर उपचार कराया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article