33 C
Lucknow
Monday, April 27, 2026

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर गौ सेवकों ने तहसील स्तर पर सौंपा ज्ञापन

Must read

फर्रुखाबाद। सोमवार को पूरे देश में साधु-संतों के आवाहन पर तहसील स्तर पर गौ सेवकों द्वारा ज्ञापन सौंपने का व्यापक अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जनपद फर्रुखाबाद की विभिन्न तहसीलों में भी गौ सेवकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह लगभग 11:00 बजे बड़ी संख्या में गौ सेवक तहसील परिसर में एकत्रित हुए और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाया। इस दौरान गौ सेवकों ने तहसीलदार के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मुख्य रूप से गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित करने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। गौ सेवकों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाने आवश्यक हैं।
इस अवसर पर सचिन शर्मा, रोहित राठौर, सौरभ मिश्रा, दीपक शर्मा, रितेश, प्रयांशु कश्यप, हिमांशु गुप्ता, शिवम् गुप्ता, नरेंद्र राठौर, साहिल मिश्रा, विमलेश मिश्रा सहित लगभग आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में अपनी मांगों को दोहराते हुए सरकार से शीघ्र कार्रवाई की अपील की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article