शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के बहादुरगंज तिकुनियां स्थित पत्रकार रागिनी श्रीवास्तव के कॉस्मेटिक शोरूम में मंगलवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई।!अग्निशमन अधिकारी डॉ. बी.एन. पटेल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने देखा कि आग NEW U कॉस्मेटिक शोरूम में लगी हुई है। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए हाई प्रेशर वाहन की मदद से आग पर तेजी से काबू पाया और उसे पूरी तरह बुझा दिया। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।


