27 C
Lucknow
Tuesday, April 14, 2026

बकेवर में गूंजा जय भीम – डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

Must read

 

प्रवीन कुमार
यूथ इंडिया

इटावा/बकेवर-बकेवर में गूंजा जय भीम – डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब बकेवर के अम्बेडकर पार्क में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान जय भीम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल पूरी तरह से बाबा साहब के रंग में रंग गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता नगर अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद कठेरिया और अनूप शर्मा एडवोकेट उपाध्यक्ष डी वी ए (इटावा) नगर महामंत्री समाजवादी पार्टी बकेवर
डॉ. अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अमोल कठेरिया, राहुल सविता , लकी कठेरिया, शिवम कठेरिया, गोलू कठेरिया, शिवा राजपूत और हरिओम कुशवाहा सहित कई युवा जोश के साथ शामिल हुए। सभी ने शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए बाबा साहब के संघर्ष को याद किया और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।
इस दौरान समाजसेवी भानू यादव (बकेवर) और समाजसेवी दीपक यादव (धर्मशाला) भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर बाबा साहब के सिद्धांतों को अपनाने और समाज में भाईचारा बढ़ाने की बात कही।
कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि और संकल्प के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रण लिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article