32 C
Lucknow
Sunday, May 3, 2026

फेसबुक पोस्ट पर विवाद अधिवक्ता को भाजपा नेता अजय गुप्ता ने दी जान से मारने की धमकी

Must read

 

अधिवक्ता अक्षत मोहन ने तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग

शाहजहांपुर-संवाददाता।

जलालाबाद सोशल मीडिया पर की गई एक सामान्य पोस्ट को लेकर जलालाबाद के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता अक्षत मोहन ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर भाजपा नेता अजय गुप्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

बतादें कि अधिवक्ता अक्षत मोहन पुत्र लालाराम शर्मा, निवासी वार्ड-आजादनगर, जलालाबाद ने समाधान दिवस अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दिनांक 01.05.2026 को उनके द्वारा फेसबुक पर एक सामान्य पोस्ट डाली गई थी। उस पोस्ट में किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिखा था और न ही उस पोस्ट पर अजय गुप्ता या अपूर्वा ठाकुर पत्नी अजय गुप्ता निवासी रफियाबाद कलान, थाना कलान से कोई संबंध था।

आरोप है कि पोस्ट के बाद रात करीब 12:40 बजे मोबाइल नंबर 7388408631 से कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाया गया। कॉल करने वाले ने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही फेसबुक पोस्ट पर अधिवक्ता के संबंध में अपमानजनक व मानहानि करने वाली टिप्पणियां की गईं। अधिवक्ता का कहना है कि आरोपियों द्वारा जानबूझकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने व भयभीत करने का प्रयास किया गया है। इससे वह और उनका परिवार भय व मानसिक तनाव में है।

अधिवक्ता अक्षत मोहन ने प्रार्थना पत्र के साथ फेसबुक पोस्ट के कमेंट के स्क्रीनशॉट व कॉल डिटेल संलग्न कर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उचित विधिक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में उनके व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। फिलहाल मामले की शिकायत समाधान दिवस में दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल से भी कॉल डिटेल व सोशल मीडिया कमेंट की जांच कराई जा सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article