36 C
Lucknow
Thursday, May 14, 2026

पीएनजी गैस आपूर्ति की तैयारी तेज, कई मोहल्लों में जल्द शुरू होगा कनेक्शन अभियान

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद के आवास विकास, पटेल नगर और मसेनी क्षेत्र में पीएनजी गैस पाइपलाइन कनेक्शन का कार्य संचालित है। विभाग के अनुसार आगामी एक से दो माह के भीतर गंगानगर, अंबेडकर नगर, खानपुर तथा सिंह वाहिनी कॉलोनी में भी गैस आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

प्रशासन ने संबंधित मोहल्लों के लोगों से सस्ती, सुरक्षित और सुगम गैस सुविधा का लाभ लेने की अपील की है। पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को तीन अलग-अलग योजनाओं का विकल्प दिया गया है, जिनमें एकमुश्त भुगतान, तीन बिलिंग साइकिल और 25 बिलिंग साइकिल के माध्यम से भुगतान की सुविधा शामिल है।

विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पंजीकरण शुल्क 354 रुपये तथा रिफंडेबल गैस डिपॉजिट 1500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं मीटर सुरक्षा जमा और किस्तों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन गैस व्यवस्था शुरू होने से घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर की परेशानी से राहत मिलेगी और गैस आपूर्ति अधिक सुरक्षित व आसान होगी।

नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ता कंपनी के टोल फ्री नंबर 18008330090 और 7409900090 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 8423039875 भी जारी किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने लोगों से अपील की है कि अधिकृत माध्यम से ही कनेक्शन प्राप्त करें और योजना का लाभ उठाएं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article