28.4 C
Lucknow
Sunday, October 11, 2026

हमीरपुर में हादसा, सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को वैन ने रौंदा, 2 लोगो की मौत

Must read

हमीरपुर: हमीरपुर (Hamirpur) जिले के कुरारा कस्बे में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road accidents) में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बता दें कि हादसा मनकी तिराहे के पास हुआ, जहां अचानक वाहन का टायर फट गया, जिससे चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल इमाम ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, रुकमनी और ममता की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया। कानपुर में इलाज के दौरान रुकमनी की भी मौत हो गई, जबकि कार चालक विक्की (19) और ममता (42) का उपचार जारी है।

घटना के बाद कुरारा कस्बे में शोक का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतकों की पहचान राहगीर इमाम (40), रुकमनी (46) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में कार का टायर फटने के कारण वाहन अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। फिलहाल, हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article