28.2 C
Lucknow
Sunday, October 11, 2026

पंजाब जाने की तैयारी कर घर लौटा युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाग में मिला शव

Must read

शादी के पांच महीने बाद उजड़ा शिवानी का सुहाग, कड़क्का की मड़ैया में घटना से मचा हड़कंप
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

अमृतपुर

थाना राजेपुर क्षेत्र के कड़क्का की मड़ैया में रविवार को 28 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आशीष उर्फ बहादुर पुत्र सुखपाल के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महज पांच महीने पहले शादी के बंधन में बंधे आशीष की मौत से पत्नी शिवानी की खुशियां मातम में बदल गईं।
परिजनों के मुताबिक, आशीष पंजाब जाने की तैयारी कर रहा था। इसी सिलसिले में वह रेलवे स्टेशन गया था, लेकिन ट्रेन नहीं मिलने के कारण वापस घर लौट आया। शाम को दोबारा पंजाब जाने की तैयारी थी। इसी बीच वह घर से निकल गया। कुछ देर बाद गांव के बच्चे बकरियां चराने के लिए मोहद्दीपुर बगिया की ओर पहुंचे। वहां उन्होंने एक पेड़ पर अंगोछे के सहारे आशीष का शव लटका देखा। बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों और परिजनों को दी। खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक जगदीश वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।बताया गया कि आशीष की शादी 8 मई 2026 को शिवानी (24) के साथ हुई थी। घटना के समय पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। आशीष छह भाइयों और चार बहनों में चौथे नंबर पर था। वह पेंटर का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया। गांव में भी शोक का माहौल है। फिलहाल युवक की मौत को लेकर कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article