30 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

ज़मीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, आठ घायल

Must read

– दोनों पक्षों से चौदह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
गुरसहायगंज, कन्नौज। ज़मीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। घायलों ने उपचार कराने के बाद एक दूसरे के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझपुर्वा निवासी सालिब ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया हैं कि 18 अगस्त की शाम करीब 5 बजे गांव के ही हसन खां, हुसैन खां, शराफत अली उर्फ बंटी, कुदुस अली, शरीफ, आरिफ और राशिद दो अज्ञात साथियों के साथ दरवाजे पर आए और सालिब, कलीम और खालिद के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर दबंग गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे, लोहे की राड और सरिया से मारपीट कर घायल कर दिया। जान बचाने के लिए घर के अंदर घुस गए। आरोपितों ने घर के अंदर घुस कर मारपीट कर घायल कर दिया व जान से मारने की धमकी दी। जबकि दूसरे पक्ष से शरीफ पुत्र शफीक अली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बीती 18 अगस्त की शाम करीब पांच बजे भूमि विवाद को लेकर गांव के शालिब, खालिद, कलीम, अदनान, अमन, अरबाज व दो अज्ञात लोग उसके दरवाजे पर आए और उसके साथ गाली गलौज शुरू कर की। मना करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया और बीच बचाव करने आए उसके परिवार के आरिफ खां, शराफत व मुर्शरफ को भी लाठी, डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने दो पक्षों से दस नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article