28.2 C
Lucknow
Sunday, October 11, 2026

अनीसा बेगम ने निर्माण कार्य का विरोध कर कार्य बंद कराया, विरोध करने पर की गालीगलौच

Must read

नवाबगंज: थाना क्षेत्र के गांव बघौना निवासी अनीसा बेगम पत्नी जहूर खां का गांव के किनारे खेत है। जिसमें गांव के ही निवासी युवक ने अनीसा बेगम के खेत में निहास खोदकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जानकारी होने पर अनीसा बेगम ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य का विरोध कर कार्य बंद करा दिया। जिसको लेकर रविवार सुबह लगभग आठ बजे युवक व उसके साथियों ने अनीसा बेगम के दरवाजे पर जाकर गालीगलौज करना शुरू कर दिया। गालीगलौज का विरोध करने पर युवक व उसके व साथी अनीसा बेगम को मारपीट करने पर आमादा हो गए। थाना पुलिस को अनीसा बेगम पत्नी जहूर खां ने नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article