29 C
Lucknow
Sunday, May 10, 2026

ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, यूपी की एक महिला समेत 7 घायल

Must read

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में शिवपुरी के पास ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे (Rishikesh-Badrinath National Highway) पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन इस हादसे में 7 लोग घायल (Injured) हुए हैं। जिसमें यूपी की एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के मुताबिक बस में ड्राइवर और कंडक्टर सहित कुल 25 यात्री सवार थे। ये सभी यात्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर हरिद्वार लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस की एक खिड़की अचानक खुल गई थी, जिसे बंद करने की कोशिश में ड्राइवर का ध्यान भटक गया और उसने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। इस वजह से बस बीच सड़क पर ही पलट गई।

मुनि की रेती थाना पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। हादसे में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर की रहने वाली तनु गुप्ता घायल हुई हैं। उन्हें तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, तनु गुप्ता की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article