43.8 C
Lucknow
Thursday, June 25, 2026

मोबाइल कारोबारी को रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का आरोप

Must read

 

श्रीराम टावर में हंगामा, व्यापारियों ने हजरतगंज थाने पहुंचकर किया प्रदर्शन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित श्रीराम टावर में एक मोबाइल कारोबारी को कथित तौर पर रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में कारोबारी हजरतगंज थाने पहुंच गए।

पीड़ित मोबाइल कारोबारी काविश आदिल ने आरोप लगाया कि एक दबंग व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचा और रिवॉल्वर लहराते हुए उन्हें धमकाया। घटना से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के दुकानदार भी मौके पर एकत्र हो गए।

घटना के विरोध में कई व्यापारियों ने हजरतगंज थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने तत्काल कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिससे उनमें नाराजगी है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हो गई है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद श्रीराम टावर और आसपास के व्यापारिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से बाजारों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article