रामनगर: रानी बाजार रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी मदन के रूप में हुई है। वह बाराबंकी में रहकर गांव-गांव घूमकर कॉस्मेटिक सामान बेचता था।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, मदन सोमवार को नरायनी पुरवा मजरे दलसराय गांव में कॉस्मेटिक सामान बेचने गया था। सामान बेचने के बाद वह रेलवे लाइन के किनारे से होकर सड़क की ओर आ रहा था। इसी दौरान अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रानी बाजार रेलवे क्रासिंग के पास शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हल्का दरोगा ने पुलिसकर्मियों के साथ आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान मदन के रूप में हुई।
थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में ट्रेन की चपेट में आने से मौत की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत


