29.8 C
Lucknow
Monday, September 28, 2026

इंसानियत की मिसाल बना कमालगंज ब्लॉक 17 लोगों ने किया रक्तदान

Must read

बीडीओ की मौजूदगी में कर्मचारियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

राजीव गोयल की मुहिम ने जगाई इंसानियत

 

कमालगंज, फर्रुखाबाद: विकासखंड कमालगंज परिसर में ब्लड कमांडो फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन फाउंडेशन के सक्रिय रक्तदाता एवं इंजीनियर राजीव गोयल की देखरेख में हुआ। राजीव गोयल स्वयं अब तक एक सैकड़ा से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं। रक्तदान के प्रति उनका समर्पण क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है।

खंड विकास अधिकारी अनिल चंद्रा की मौजूदगी में ब्लॉक के प्रधान, सचिव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत समेत कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में लगभग 17 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में सहायक विकास अधिकारी पंचायत शैलेंद्र त्रिपाठी, सचिव अरुण कुमार, एपीओ गौरव सिंह, रोजगार सेवक शिव शंकर सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अनिल चंद्रा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। ब्लॉक परिसर में इस तरह के आयोजन को प्रोत्साहित करने और कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने में उनकी भूमिका की भी सराहना की गई। उनके नेतृत्व में कर्मचारियों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान कर एक सकारात्मक संदेश दिया।

शिविर के आयोजन में राजीव गोयल की विशेष भूमिका रही। एक सैकड़ा से अधिक बार रक्तदान करने वाले राजीव गोयल लगातार लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि रक्तदान ऐसा महादान है, जिससे जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाई जा सकती है। उनकी सक्रियता और सेवा भावना के चलते रक्तदान शिविरों को जनभागीदारी मिल रही है।

रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की टीम ने भी सहयोग किया। टीम में डॉ. अमन कुमार, चिकित्सा अधिकारी, सोहित कटियार, परामर्शदाता, विशाल, कृष्णकांत, पुष्पेंद्र सिंह, अमित मिश्रा और गौरव दुबे का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के दौरान रक्तदाताओं ने लोगों से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article